AIFF अध्यक्ष पद के लिए भूटिया ने नए सिरे से भरा नामांकन, कहा- मैं इस रोल के लिए बेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के दो सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से नामांकन भरा। पदम से सम्मानित इस 45 वर्षीय फुटबॉलर के नाम का प्रस्ताव आंध्र फुटबॉल संघ ने किया जबकि राजस्थान …

नई दिल्ली। दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के दो सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से नामांकन भरा। पदम से सम्मानित इस 45 वर्षीय फुटबॉलर के नाम का प्रस्ताव आंध्र फुटबॉल संघ ने किया जबकि राजस्थान फुटबॉल संघ ने उसका अनुमोदन किया।

भूटिया ने पीटीआई से कहा,‘‘ मैंने एआईएफएफ अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है और मुझे लगता है कि मैं इस पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैंने देश के लिए और शीर्ष क्लबों के लिए इतने अधिक मैच खेले हैं तथा मैं प्रशासन के बारे में भी थोड़ा बहुत जानता हूं क्योंकि मैं खेल मंत्रालय थे मिशन ओलंपिक विभाग और कई अन्य समितियों में हूं। मैं चाहता हूं कि भारतीय फुटबॉल नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।’’

भूटिया ने इससे पहले भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। तब उनके नाम का प्रस्ताव उनके पूर्व साथी खिलाड़ी दीपक मंडल ने किया था जबकि प्रतिष्ठित महिला फुटबॉलर मधु कुमारी ने उसका अनुमोदन किया था। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर तथा पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता कल्याण चौबे को को भी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। चौबे के नाम का प्रस्ताव गुजरात फुटबॉल संघ ने किया जबकि उसका अनुमोदन अरुणाचल प्रदेश फुटबॉल संघ ने किया।

ये भी पढ़ें:- डीएसीए लाभार्थियों के लिए कानूनी सुरक्षा बढ़ाने का बाइडेन प्रशासन का प्रयास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव