अयोध्या: जाली नोटों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 29 हजार के जाली नोट बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जाली नोटों की तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से 500-500 के 29 हजार के जाली नोट व विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा …

अयोध्या। जाली नोटों की तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से 500-500 के 29 हजार के जाली नोट व विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की गई है।

गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि जिले में जाली नोटों की तस्करी को लेकर लगातार सूचनाएं मिल रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर के सिविल लाइन क्षेत्र से तीन तस्करों सतेन्द्र सिंह उर्फ जिगर सिंह निवासी बनियावां थाना रौनाही, सचिन सिंह निवासी फिरौनी थाना रौनाही व कसान निवासी दौलतपुर थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार किया।

तीनों के कब्जे से क्रमश: 7500, 6500, 5000 के जाली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो अन्य तस्करों मोहम्मद वाले उर्फ नन्हे खां व अहमद निवासी अजुही चाना कूड़वार जनपद सुल्तानपुर को 5000-5000 के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में पकड़े गए पांच आरोपियों में सत्येंद्र सिंह व सचिन सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है।

यह भी पढ़ें:-महिला से छेड़छाड़ के आरोप में आईटीबीपी का जवान गिरफ्तार

संबंधित समाचार