बदायूं की महिला बरेली में पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई लैब से सोमवार को आई रिपोर्ट में बदायूं की एक महिला को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित महिला मिशन हॉस्पीटल के आईसीयू में भर्ती है। 19 मई को महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई है। स्वास्थ विभाग महिला को बदायूं के …

बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई लैब से सोमवार को आई रिपोर्ट में बदायूं की एक महिला को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित महिला मिशन हॉस्पीटल के आईसीयू में भर्ती है। 19 मई को महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई है। स्वास्थ विभाग महिला को बदायूं के मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा.रंजन गौतम ने बताया कि 30 और 31 मई के 130 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि एक महिला बदायूं की है। जो कि किडनी का उपचार कराने के लिए मिशन हॉस्पीटल में भर्ती हुई थी। महिला इस समय आईसीयू में भर्ती है।

बताया कि 19 मई को महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, सोमवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को बदायूं मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है। बदायूं सीएमओ को इस बात की जानकारी दे दी गई है। मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है।

अस्पताल नहीं बनेगा कंटेंमेंट जोन
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल कंटेंमेंट जोन नहीं बनेगा। अस्पताल मरीजों के उपचार के लिए होता है। वहां तो मरीज आएंगे ही, इसलिए अस्पताल को कंटेंमेंट जोन नहीं बनाया जाएगा।

संबंधित समाचार