बरेली: एनएसएस के छात्रों ने कुलपति से जल संरक्षण के लिए किया आग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई- प्रथम, बरेली कॉलेज बरेली के स्वयंसेवकों ने प्रकृति संरक्षण अभियान के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.केपी सिंह से मिलकर जल संरक्षण हेतु आग्रह किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजीव यादव ने कुलपति से कहा कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के अंतर्गत 500 से अधिक महाविद्यालय संचालित होते …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई- प्रथम, बरेली कॉलेज बरेली के स्वयंसेवकों ने प्रकृति संरक्षण अभियान के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.केपी सिंह से मिलकर जल संरक्षण हेतु आग्रह किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजीव यादव ने कुलपति से कहा कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के अंतर्गत 500 से अधिक महाविद्यालय संचालित होते हैं जहां अंधाधुंध भूजल का दोहन किया जाता है जिसका कोई भी मापक यंत्र अथवा भूजल मीटर ऐसे स्थानों पर नहीं लगाया गया है।

वहीं वर्षा जल संचयन, पुनर्भरण यंत्र भी नहीं लगाए गए हैं, उपयोग के उपरांत जल को नालियों में बहा दिया जाता है तथा जल शोधन यंत्र भी नहीं लगाए गए हैं। इसलिए समस्त महाविद्यालयों में वर्षा जल संचयन, पुनर्भरण, जल शोधन व जल मीटर लगाने चाहिए। नए महाविद्यालयों को खोलने की मान्यता में जल संरक्षण संयंत्रों को अनिवार्य कर देना चाहिए तथा बिना जल संरक्षण संयंत्रों की उपलब्धता के विश्वविद्यालय द्वारा नवीन महाविद्यालय को मान्यता नहीं दी जानी चाहिए और इस आशय का अनुमोदन विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में लिया जाना चाहिए।

कुलपति ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इस प्रयास की सराहना की तथा शीघ्र ही इस विषय को विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में अनुमोदित कराए जाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर आशुतोष गंगवार, अमृतेश, मोहम्मद फैजल, मोहम्मद समीर, चंद्र प्रकाश शर्मा, भूपेंद्र आर्य, अखिल प्रताप सिंह, अभय सिंह इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू, 10 दिन तक चलेगा ये महापर्व

 

 

संबंधित समाचार