लखीमपुर-खीरी: अश्लील फोटो वायरल होने से परेशान युवती ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप
अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने युवती के भाई की फेसबुक आईडी से युवती के अश्लील के फोटो वायरल कर दिए। इसकी जानकारी जब युवती और उसके परिवार वालों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। युवती का तय रिश्ता भी टूट गया। इससे आहत युवती ने …
अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने युवती के भाई की फेसबुक आईडी से युवती के अश्लील के फोटो वायरल कर दिए। इसकी जानकारी जब युवती और उसके परिवार वालों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। युवती का तय रिश्ता भी टूट गया। इससे आहत युवती ने बुधवार की रात अपने घर में कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रवि कुमार नाम के युवक के गांव की ही एक अनुसूचित जाति की 20 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो उन्होंने युवती पर बंदिश लगा दी थी और उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था। परिवार वालों ने बताया कि समझाने और रिश्ता तय होने पर युवती ने प्रेमी से मिलना जुलना भी बंद कर दिया था और उससे बात भी करना पसंद नहीं करती थी।
यह बात उसके प्रेमी को नागवार गुजरी। परिवार वालों ने बताया कि दस दिन पहले घर पर कोई नहीं था। उसकी बहन घर पर अकेली थी। तभी आरोपी युवक देर रात उसके घर घुस आया और असलहे के बल पर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए थे। आरोपी ने किसी तरह से युवती के भाई की फेसबुक आईडी हैक कर ली और युवती के अश्लील फोटो उस पर अपलोड कर दिए। इससे परिवार वालों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं जिस गांव से युवती का रिश्ता परिवार वालों ने तय किया था।
वहां भी आरोपी ने फोटो भेज दिए और रिश्ता न करने की धमकी दी। इस पर युवती का रिश्ता भी टूट गया। समाज में हुई बदनामी और रिश्ता टूटने से युवती काफी परेशान थी। वह तीन दिनों से घर के बाहर भी नहीं निकल रही थी। बुधवार को युवती ने गले में दुपट्टा कस लिया और कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार वाले कमरे में गए तो देखा उसका शव कुंडे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर एसअो पंकज त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
मां के साथ घर के कामों में हाथ बंटाती थी युवती
थाना खीरी क्षेत्र में अश्लील फोटो वायरल होने और शादी टूटने से आहत होकर खुदकुशी करने वाली युवती ने हाईस्कूल करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह घरेलू कामों में अपनी मां का हाथ बंटाती थी। युवती की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया।
परिजन जब शव लेकर गांव पहुंचे तो युवती के घर में चीख पुकार मच गई। मां और बहने उसके शव से लिपट गईं। आसपास की महिलाएं बिलख रहे परिवार वालों को दिलासा दिला रही थीं। मृतक युवती के पिता की वर्ष 2014 में मौत हो चुकी है। उसके तीन भाई हैं, जिसमें दो भाई अभी नाबालिग हैं। परिवार की सारी जिम्मेदारी उसके बड़े भाई के कंधे पर है।
घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा
युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। युवती की अश्लील फोटो वायरल करने को लेकर ग्रामीणों में आरोपी के प्रति काफी गुस्सा है। ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि युवती और आरोपी के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि युवती को तय किया गया रिश्ता पसंद नहीं था। वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजन इस पर राजी नहीं हुए थे। बहरहाल घटना को लेकर गांव में कई तरह के चर्चाओं का दौर जारी है।
युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में फोटो वायरल होने और रिश्ता टूटने जैसी कुछ बातें सामने आईं है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी—पंकज त्रिपाठी, एसओ थाना खीरी।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: अश्लील फोटो वायरल होने से परेशान युवती ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप
