अलीगढ़: पुलिस के पहरे में अदा होगी जुमे की नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़ : जुमे की नमाज पर जिला प्रशासन अलर्ट हो चुका है। प्रशासनिक अमले ने शहर को 17 सेक्टर में बाटंकर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इस अलावा थानास्तर से पुलिस अधिकारियों सुरक्षा की कमान सौंप गई है। बता दें कि इन तैयारियों के तहत सभी मजिस्ट्रेट को संवेदनशील और अतिसंवदेनशील इलाकों की निगरानी करने के …

अलीगढ़ : जुमे की नमाज पर जिला प्रशासन अलर्ट हो चुका है। प्रशासनिक अमले ने शहर को 17 सेक्टर में बाटंकर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इस अलावा थानास्तर से पुलिस अधिकारियों सुरक्षा की कमान सौंप गई है। बता दें कि इन तैयारियों के तहत सभी मजिस्ट्रेट को संवेदनशील और अतिसंवदेनशील इलाकों की निगरानी करने के साथ पेट्रोलिंग करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

जुमे की नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न करने होने तक सभी अधिकारी मुस्तैद रहेंग। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैनी निगाह रखी जाएगी। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी जिससे दो समुदाय के आमने- सामने आने की स्थिति न बने।

बता दें कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। धर्मगुरूओं से बातचीत की जा रही है। इसके अलावा पुलिस शांति बनाए रखने के लिए लोगों से अपील कर रही है।

इस सम्बन्ध में एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, लोगों से शांति की अपील की जा रही है। इसके बाद भी अगर किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।निर्देशित किया गया कि आपत्तिजनक और संवेदनशील गतिविधि मिलने पर फौरन कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- बरेली: जुमे की नमाज के दिन पुलिस प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों के इमामों ने की शांति की अपील

संबंधित समाचार