हरदोई : डिप्टी सीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, बोले- जिले को यूपी में बनाएंगे नंबर वन
हरदोई, अमृत विचार। अपने गृह जनपद पहली बार पहुंचे उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रही विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कार्य का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने जिले को प्रदेश का नंबर एक जिला बनाने का दावा किया। उप मुख्यमंत्री बनने …
हरदोई, अमृत विचार। अपने गृह जनपद पहली बार पहुंचे उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रही विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कार्य का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने जिले को प्रदेश का नंबर एक जिला बनाने का दावा किया।
उप मुख्यमंत्री बनने के बाद बृजेश पाठक पहली बार अपने गृह जनपद में पहुंचे। उन्होंने विकास भवन स्थित सभागार में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रत्येक कार्य योजना की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने गरीब कल्याण में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। कानून व्यवस्था की समीक्षा उपमुख्यमंत्री ने की। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मंशा गरीबों के कल्याण की है उसी मंशा के अनुरूप कार्य करें।
उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि सरकार के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है । प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित करना सरकार का उद्देश्य है । अस्पतालों में डाक्टरों व दवाओं की कमी किसी भी स्तर पर नहीं होने दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने विकास भवन में एक कला गैलरी का भी उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरदोई जिले को नंबर एक जिला बनाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। जिले के युवाओं में उत्साह की कमी नहीं है उनकी ऊर्जा को साथ लेकर जिले में विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें –पेगासस मुद्दे पर क्या राहुल गांधी और कांग्रेस माफी मांगेंगे: भाजपा
