आज का राशिफल: 02 जून 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- मेष राशि पर चंद्रमा की नजर रहने से आज घरेलू उपयोग की चीजों की खरीदारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। वृष- आज मिश्रित प्रभाव वाला दिन है। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर …

मेष- मेष राशि पर चंद्रमा की नजर रहने से आज घरेलू उपयोग की चीजों की खरीदारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष- आज मिश्रित प्रभाव वाला दिन है। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन- अष्टम भाव में गुरू से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अतः सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें।

कर्क- आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कामकाज क्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा।

सिंह- तृतीय भाव का चंद्रमा और एकादश घर में मिथुन राशि का राहु आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी।

कन्या- द्वितीय भाव में चंद्रमा शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धिकारक है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है।

तुला- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान करेगा। दूर की यात्रा करने से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं।

वृश्चिक- द्वितीय व्यय भाव में चंद्रमा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। लंबे अरसे से जिसका आपको इंतजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी।

धनु- देवगुरू मकर राशि पर और चंद्रमा एकादश आय स्थान में चल रहे हैं अतः आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी।

मकर- आपकी राशि से षष्ठम राहु और राशि का स्वामी शनि जन्म स्थान घर में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा।

कुंभ- आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबियों से दूर रहें और सोशल डिस्टन्सिंग का पूरा ध्यान रखें। कोई प्रिय चीज खो सकती है, ध्यान रखें।

मीन- लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।