बस अड्डों पर लगेंगी सेंसर वाली हैंड सैनेटाइिजंग मशीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, रजनेश सक्सेना। बसों के संचालन के बाद अब बस अड्डे पर यात्रियों को अपने हाथों को सैनेटाइज करने में किसी भी तरह की कोई समस्या न आए इसके लिए रीजन के सभी बड़े बस अड्डों पर सेंसर वाली हैंड सैनेटाइिजंग मशीन लगाई जाएंगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। प्रथम फेज में इन्हें …

बरेली, रजनेश सक्सेना। बसों के संचालन के बाद अब बस अड्डे पर यात्रियों को अपने हाथों को सैनेटाइज करने में किसी भी तरह की कोई समस्या न आए इसके लिए रीजन के सभी बड़े बस अड्डों पर सेंसर वाली हैंड सैनेटाइिजंग मशीन लगाई जाएंगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। प्रथम फेज में इन्हें रीजन के मुख्य बस अड्डों पर लगाया जाएगा। इसके बाद इन्हें तहसील क्षेत्र के बस अड्डों पर भी लगाया जाएगा।

आरएम एसके बनर्जी का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में बरेली के दोनों बस अड्डों पर इन्हें लगाया जाएगा। आरएम का कहना है कि रोडवेज बसों से यात्रा करने के लिए हर तरह के यात्री आएंगे ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। इसके लिए यात्रियों को खुद को समय-समय पर सैनेटाइजेशन की जरूरत होगी।

इसके लिए रीजन के हर बस अड्डे पर एक सेंसर वाली हैंड सैनेटाइिजंग मशीन लगाई जाएगी। इसमें केवल हथेलियों को सेंसर केननीचे दिखाने से एक निश्चित मात्रा में सैनेटाइजर निकलेगा।

संबंधित समाचार