बुखार के नए मामले फ्लू के हैं, कोविड-19 के नहीं : उत्तर कोरिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सियोल। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ लगती उसके सीमा क्षेत्र में मिले बुखार के नए मामले जांच के बाद कोरोना वायरस के नहीं, बल्कि इन्फ्लूएंजा (Flu) के पाए गए हैं। देश की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट के एक दिन बाद उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने …

सियोल। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ लगती उसके सीमा क्षेत्र में मिले बुखार के नए मामले जांच के बाद कोरोना वायरस के नहीं, बल्कि इन्फ्लूएंजा (Flu) के पाए गए हैं। देश की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट के एक दिन बाद उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने रियानगांग प्रांत में उन क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू कर दिया है, जहां चार लोगों को बुखार था और उन्हें कोविड​​​​-19 होने का संदेह था।

उत्तर कोरिया ने कहा कि 10 अगस्त के बाद से देश में कोरोना वायरस के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश में ओमीक्रोन स्वरूप के प्रकोप को स्वीकार करने के तीन महीने बाद वायरस पर व्यापक रूप से जीत की घोषणा की।

केसीएनए ने कहा कि नमूनों की जांच, लक्षणों की प्रकृति और मरीजों के संपर्क में आए लोगों से प्राप्त जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों ने निष्कर्ष निकाला कि बुखार इन्फ्लूएंजा के कारण हुआ था। उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने लॉकडाउन हटा लिया है, लेकिन निवासियों से आग्रह किया कि वे मास्क पहनना जारी रखें और बुखार के लक्षणों महसूस होने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत जानकारी दें।

उत्तर कोरिया ने मई में कोरोना वायरस के प्रकोप को स्वीकार करने के बाद लगभग 48 लाख लोगों में ‘‘बुखार के लक्षणों’’ की सूचना दी थी, लेकिन उनमें से कुछेक को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में मृतक संख्या 74 बताई गई है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों की कमी को देखते हुए असामान्य रूप से कम है।

ये भी पढ़ें : अमेरिका में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला : ‘I Hate Indians’ कहकर चार महिलाओं से मारपीट, गन दिखाकर धमकाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव