Asia Cup 2022 : प्रैक्टिस के बाद मस्ती के मूड में दिखे कप्तान रोहित शर्मा, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स…देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एशिया कप का आगाज शनिवार (27 अगस्त) से होगा। टीम इंडिया को अपना पहला मैच रविवार (28 अगस्त) को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया गुरुवार को नेट प्रैक्टिस के लिए उतरी और खिलाड़ियों …

नई दिल्ली। एशिया कप का आगाज शनिवार (27 अगस्त) से होगा। टीम इंडिया को अपना पहला मैच रविवार (28 अगस्त) को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया गुरुवार को नेट प्रैक्टिस के लिए उतरी और खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रैक्टिस के बाद रोहित शर्मा का एक अलग ही बच्चों वाला रूप देखने को मिला। वह ‘स्केटिंग स्कूटर’ चलाते दिखाई दिए। रोहित का यह वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ही शेयर किया है। इसके साथ बीसीसीआई ने लिखा, ‘प्रैक्टिस के बाद रोहित शर्मा अपनी स्टाइल में झूमते नजर आए। इस वीडियो पर फैंस ने भी कमेंट किए।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘रोहित शर्मा फिर से चोटिल मत हो जाना। आप मुश्किल से एक या दो ही मैच खेलते हो और चोटिल हो जाते हो। अब पंत को कप्तान बनाकर संन्यास लेने का समय आ गया है। आप और कोहली दोनों युवाओं का रास्ता रोक रहे हैं।

रोहित को जिम्बाब्वे दौरे पर मिला था आराम
कप्तान रोहित शर्मा को हाल ही में भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर आराम दिया गया था। वह टीम के साथ इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर साथ गए थे। हालांकि यहां पर वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एशिया कप रोहित बल्लेबाजी में धमाल मचाते हुए टीम इंडिया को खिताब जीताने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद
वहीं विराट कोहली इन दिनों अपने बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। वह लगातार बड़ा स्कोर बनाने के लिए जूझते दिखाई दे रहे हैं। कोहली ने ढाई साल से शतक और छह महीनों से इंटरनेशनल फिफ्टी नहीं लगाई है। कोहली ने हाल ही में एक महीने का ब्रेक लिया है। ऐसे में विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम मुश्किल में, शाहीन अफरीदी के बाद अब ये तेज गेंदबाज हुआ चोटिल

संबंधित समाचार