अयोध्या: बच्चों को स्कूल में बंद मिला ताला, शिक्षकों की लेटलतीफी में नहीं हो रहा सुधार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्राथमिक शिक्षा में सुधार के प्रयास शिक्षकों की लापरवाही की भेंट चढ़ रहे हैं। शिक्षकों की लेट-लतीफी में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र के एक स्कूल में बच्चे और रसोईयां पहुंचे तो ताला लटका मिला। जिसके कारण बच्चे गेट पर ही करीब एक घंटे गुरुजी का इंतजार करते रहे। इसके …

अयोध्या। प्राथमिक शिक्षा में सुधार के प्रयास शिक्षकों की लापरवाही की भेंट चढ़ रहे हैं। शिक्षकों की लेट-लतीफी में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र के एक स्कूल में बच्चे और रसोईयां पहुंचे तो ताला लटका मिला। जिसके कारण बच्चे गेट पर ही करीब एक घंटे गुरुजी का इंतजार करते रहे। इसके चलते आठ बजे खुलने वाला स्कूल नौ बजे खुला।

बीकापुर खण्ड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करनपुर में शुक्रवार प्रातः 8 बजे कुछ बच्चे और रसोईयां पहुंचे तो वहां गेट पर ताला मिला। बच्चे और रसोईयां गेट पर शिक्षक का इंतजार करते रहे। बताया जाता है कि करीब एक घंटे तक बच्चे बाहर ही खड़े रहे। नौ बजे एक शिक्षिका पहुंची तब जाकर स्कूल का गेट खुल सका।

अभिभावकों का कहना है कि यहां अक्सर शिक्षक देर से आते हैं जिसके कारण बच्चों को परेशान होना पड़ता है। इसकी शिकायत भी कई बार की गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बच्चों ने भी बताया कि रोज समय पर आने पर गेट बंद मिलता है।इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि अध्यापक के समय से न पहुंचने पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-Welcome 2022 : तरक्की की राह पर दौड़ेगा मुरादाबाद, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

संबंधित समाचार