रायबरेली पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कृषि इकाइयों का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को दोपहर बाद रायबरेली पहुंची हैं। शहर से जुड़े कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर में वह कृषि इकाइयों का निरीक्षण के साथ और अन्य कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे राज्यपाल रायबरेली पहुंची हैं। यहां पर सीधे उनका काफिला दरियापुर स्थित विज्ञान …

रायबरेली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को दोपहर बाद रायबरेली पहुंची हैं। शहर से जुड़े कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर में वह कृषि इकाइयों का निरीक्षण के साथ और अन्य कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे राज्यपाल रायबरेली पहुंची हैं। यहां पर सीधे उनका काफिला दरियापुर स्थित विज्ञान केंद्र पहुंचा।

जहां पर कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन के बाद कृषकों के एक समारोह में भाग ले रही हैं। राज्यपाल महिला किसानों से भी मुलाकात करेंगी । इसके बाद वह सलोन कस्बे के पशु प्रजनन केंद्र का भी निरीक्षण करेंगी। उनके साथ स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के अलावा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं।

यह भी पढ़ें:-राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का बड़ा फैसला: यूपी के विश्वविद्यालयों में लागू होगी बायोमीट्रिक अटेंडेंस प्रणाली

संबंधित समाचार