लखनऊ : परफेक्ट ग्लोबलटेक के संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
लखनऊ। जेल की सलाखों में कैद दो जालसाजों के खिलाफ पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जालसाजों ने निवेश का झांसा देते हुए युवक से तीन लाख बीस हजार रुपये हड़प लिए हैं। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि, मूलरूप से कानपुर जनपद के …
लखनऊ। जेल की सलाखों में कैद दो जालसाजों के खिलाफ पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जालसाजों ने निवेश का झांसा देते हुए युवक से तीन लाख बीस हजार रुपये हड़प लिए हैं। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।
बता दें कि, मूलरूप से कानपुर जनपद के गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दादानगर निवासी दीपक कुमार पीजीआई की गंगा सिचाई कॉलोनी तेलीबाग में सपरिवार रहते हैं। तीन साल पहले उनकी मुलाकात मुज्जफरनगर जनपद के सिविल लाइन्स थानाक्षेत्र इंदिरा कॉलोनी निवासी आशीष कुमार और गौतमपल्ली थानाक्षेत्र के जियामऊ निवासी विक्रम सिंह यादव से हुई थी।
उस वक्त जालसाजों ने पीड़ित को बताया था कि उनकी परफेक्ट ग्लोबलटेक के नाम से फर्म है। फर्म में रूपय निवेश करने पर निवेशको को स्क्रीम के तहत लाभांवित किया जाता हैं। बता दें कि पीड़ित ने बहकावे में आकर फर्म में तीन लाख बीस हजार रूपये निवेश कर दिए थे। इसके वाबजूद जालसाजों ने उसे मुनाफा नहीं दिया।
08 सितम्बर 2021 को यूपी एसटीएफ ने आशीष कुमार और विक्रम सिंह यादव को नोएडा के होटल पार्क एसेंट से गिरफ्तार किया था। बता दें कि जालसाज शाइन सिटी कंपनी के सक्रिए सदस्य थे। जालसाजों ने तमाम निवेशकों से ठगी की थी। गुरूवार देर रात पीड़ित ने जालसाजों के खिलाफ पीजीआई कोतवाली तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इस सम्बन्ध में पीजीआई थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : सावधान ! आपकी जमा पूंजी पर है जालसाजों की नजर….जानें पूरा मामला
