रायबरेली: शौच के लिये झाड़ियों में गई किशोरी को युवक ने बनाया हवस का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खेत में काम कर रही किशोरी शौच के झाड़ियों में गई तो वहां एक युवक ने उसको दबोच लिया आए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले पुलिस पहले तो पीड़ित को टालती रही, किंतु बाद ने अधिकारियों के हस्तक्षेप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।मामला गुरुबक्सगंज क्षेत्र के एक गांव का है। गांव …

रायबरेली। खेत में काम कर रही किशोरी शौच के झाड़ियों में गई तो वहां एक युवक ने उसको दबोच लिया आए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले पुलिस पहले तो पीड़ित को टालती रही, किंतु बाद ने अधिकारियों के हस्तक्षेप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।मामला गुरुबक्सगंज क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक किशोरी अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रही थी। जहां पर वह शौच के लिए खेत से थोड़ी दूर झाड़ियों में गई थी।

आरोप है कि झाड़ियों में पहले से मौजूद गांव मलिकमऊ निवासी युवक लाखन ने उसे दबोच लिया और उसको धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के चंगुल से छूटकर किशोरी जब परिजनों के पास पहुंची तो उसने आपबीती बताई। उसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली गए।

किंतु पुलिस ने उसकी प्राथमिकी नहीं दर्ज की और उसको बहाने बताकर टालती रही। इस बीच पीड़िता का वीडियो इंटरनेट मिडिया में वायरल हुआ तो अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया। उसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट और दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि मामले में आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पहचान छिपा कर युवक ने की छात्रा से दोस्ती, बनाया हवस का शिकार

संबंधित समाचार