हल्द्वानी: पड़ोसी से झगड़े के बाद फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पड़ोसी से विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अगली सुबह उसकी लाश फंदे से लटकती मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुडसैली स्यूड़ा हैड़ाखान निवासी भूपाल सिंह (45) …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पड़ोसी से विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अगली सुबह उसकी लाश फंदे से लटकती मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुडसैली स्यूड़ा हैड़ाखान निवासी भूपाल सिंह (45) पुत्र स्व.तेज सिंह पेशे से कास्तकार था। पोस्टमार्टम पहुंचे भूपाल के साथियों ने बताया कि तीन दिन पूर्व भूपाल ने पटवारी से पड़ोसी की शिकायत की थी और कहा था कि पड़ोसी ने जंगल से लकड़ी चोरी की। शिकायत पर पड़ोसी के घर से लकड़ी भी बरामद हुई और पटवारी ने कार्रवाई भी की। जिसके बाद भूपाल का पड़ोसी से मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी ने भूपाल को जान से मार डालने की धमकी दी। अगली रात भूपाल घर से निकला तो फिर लौट कर नहीं आया। सुबह उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि अभी इस तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म