बरेली: मूक बधिर विद्यालय के निर्माण में घटिया सामग्री का हो रहा इस्तेमाल, ज्यादा मुनाफे के लालच में चल रहा मिलावट का खेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना सुभाषनगर के पटेल नगर में बनाये जा रहे मूक बधिर विद्यालय के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें खुलेआम पीला ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। नवीन ममता मानसिक मंदित विद्यालय को करोड़ों की लागत से बनाने के बाद भी ज्यादा मुनाफे के लालच में …

बरेली, अमृत विचार। थाना सुभाषनगर के पटेल नगर में बनाये जा रहे मूक बधिर विद्यालय के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें खुलेआम पीला ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। नवीन ममता मानसिक मंदित विद्यालय को करोड़ों की लागत से बनाने के बाद भी ज्यादा मुनाफे के लालच में मिलावट का खेल चल रहा है।

वहीं सरकार ने दृष्टिहीन बच्चों के लिए आवासीय परिसर बनाने के लिए 13 करोड़ 81 लाख 84 हजार की लागत से सरकारी योजना के अंतर्गत यूपी सिडको कंपनी बरेली को बनाने के लिए इसका टेंडर दिया हुआ है। उस आवासीय परिसर में भी घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ है। बता दें इस मामले में एडीएम सिटी ने कार्यवाही की बात कही है।

किसी भी संस्थान में इस तरह का निर्माण हो रहा है। उसकी मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। मामले को जिला अधिकारी महोदय के संज्ञान में लाया जाएगा।-रामदुलारे पाण्डे,एडीएम।

ये भी पढ़ें- बरेली: बच्चा चोर गिरोह और रात में ड्रोन दिखने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत, रात-रातभर जाग कर गुजार रहे रातें

 

 

संबंधित समाचार