मुरादाबाद : पूर्व जिला मंत्री रचित गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मिलकर दी बधाई, कही ये बात
मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भूपेंद्र चौधरी को बधाई देने का सिलसिला जारी है। दिल्ली में यूपी हाउस पहुंचकर मुरादाबाद से पार्टी के पदाधिकारी और उनके शुभेच्छु उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। शनिवार को दिल्ली में सुबह पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व जिला मीडिया प्रभारी रचित गुप्ता …
मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भूपेंद्र चौधरी को बधाई देने का सिलसिला जारी है। दिल्ली में यूपी हाउस पहुंचकर मुरादाबाद से पार्टी के पदाधिकारी और उनके शुभेच्छु उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। शनिवार को दिल्ली में सुबह पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व जिला मीडिया प्रभारी रचित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ आदि भेंटकर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पश्चिम सहित पूरे प्रदेश में और मजबूत होकर कार्य करेगी। आगामी निकाय और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराने में फिर सफल होगी। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, राजकुमार त्यागी पूर्व मंडल अध्यक्ष, अनुराग सिंह पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने जाटलैंड में खेला बड़ा दांव
