बाराबंकी: सिविल सेवा परीक्षा में असफल होने पर युवक ने मौत को लगाया गले
बाराबंकी। सिविल सेवा से जुड़ी परीक्षा में लगातार असफल होने के चलते मायूस घर के इकलौते चिराग ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नगर कोतवाली के सत्यप्रेमी नगर निवासी मनीष उर्फ गोलू यादव 26 वर्ष पुत्र स्वर्गीय …
बाराबंकी। सिविल सेवा से जुड़ी परीक्षा में लगातार असफल होने के चलते मायूस घर के इकलौते चिराग ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नगर कोतवाली के सत्यप्रेमी नगर निवासी मनीष उर्फ गोलू यादव 26 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अजीत प्रताप यादव ने शुक्रवार को अपने कमरे में पंखे की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके कुछ घंटे बाद मनीष की मां ने जैसे ही मनीष का शव कमरे में देखा की मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जिसे सुनकर आसपास के पड़ोसियों की भीड़ मौजूद हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की परिजनों से बातचीत में यह सामने आया है कि युवक लगातार यूपीएससी की परीक्षा में विफल हो रहा था। जिसके चलते वह इस समय मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: फांसी लगाकर युवक ने मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस
