घमंड के कारण राजनीति के हाशिये पर अखिलेश: नितिन अग्रवाल
कानपुर, अमृत विचार। सपा से भाजपा में आए राज्य सरकार के आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल मर्चेंट चैंबर हाल में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश अभी भी खुद को सीएम समझते हैं। उनका घमंड ही उन्हें राजनीति के …
कानपुर, अमृत विचार। सपा से भाजपा में आए राज्य सरकार के आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल मर्चेंट चैंबर हाल में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश अभी भी खुद को सीएम समझते हैं। उनका घमंड ही उन्हें राजनीति के हाशिये पर तेजी से ला रहा है।
वह विनम्रता से मीलों दूर हैं। सपा के पतन के मुख्य जिम्मेदार वह खुद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सफाया करने का व्यापारियों से आह्वान किया। कहा कि अखिलेश को लेकर सोशल मीडिया में टिप्पणी की तो लोगों ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की। जबकि उन्होंने कोई गलत बात नहीं कही थी। यही प्रमाण है कि सपा के लोग शालीन नहीं है। मर्यादा तो वे जानते ही नहीं है। उनके स्वभाव में ही घमंड भरा है। सपा शासनकाल में गुंडाराज कायम हुआ था। मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति खुलमखुल्ला की गई। जनता ने इसीलिए उन्हें खारिज किया। सपा के कई एमएलए उनके संपर्क में हैं और बताते हैं कि अखिलेश जी हुजूरी करने वालों से घिरे रहते हैं। चमचे उन्हें अभी भी मुख्यमंत्री जी ही कहकर संबोधित करते है।
नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों से कहा कि वह आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में सक्रिय भूमिका के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर उन्होंने कारोबारयों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शरद कुमार अग्रवाल, प्रदेश मंत्री मनोज शुक्ला, सागर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अनूप शुक्ला, दीपक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, कार्तिकेय शुक्ला, दीपचंद्र पोरवाल, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, पुनीत गुप्ता, रितेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –राजनाथ सिंह ने लखनऊ को दिया 187 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, कहा- जब तक मोदी हैं, तब तक कोई नहीं कर सकता घोटाला
