अमरोहा : शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लपटें देख लोगों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर …

अमरोहा,अमृत विचार। शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा लाखों का माल राख हो गया।

नगर कोतवाली इलाके के मोहल्ला छंगा दरवाजा में कृष्णा पत्नी स्वर्गीय महेश का घर है। शनिवार 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें धू-धू कर पर उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग नहीं बुझ सकी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, आग लगने से घर में रखा सामान जल गया। पीड़िता ने आग से घर में रखा सारा सामान जलने के साथ साथ लाखों रुपये के नुकसान बताया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि घर में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगी थी। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हई है, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-अमरोहा : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार