उन्नाव: डीएम और एसपी ने सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव में आज थाना दिवस के अवसर पर सभी थानों पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। थानों पर राजस्व विभाग से संबंधित जुड़ी समस्याएं ज्यादा पहुंची। समस्याओं के निदान के लिए मौजूद उपजिलाधिकारी ने टीम बनाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं। राजस्व कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर …

उन्नाव। उन्नाव में आज थाना दिवस के अवसर पर सभी थानों पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। थानों पर राजस्व विभाग से संबंधित जुड़ी समस्याएं ज्यादा पहुंची। समस्याओं के निदान के लिए मौजूद उपजिलाधिकारी ने टीम बनाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं। राजस्व कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की है।

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी की उपस्थिति में थाना अजगैन में आयोजित थाना समाधान दिवस में जन सामान्य कि समस्याए सुनीं गयीं। थाना समाधान दिवस में स्थानीय लेखपाल सुनील सिंह के अनुपस्थित पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। लेखपाल का स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये।

तहसील हसनगंज के नायब तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह ने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही की जाएगी। शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए डीएम ने कहा कि जमीन संबंधी विवादों का निपटारा राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तथा मौके का निरीक्षण कर किया जाए। वहीं जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने समाधान दिवस पर सुनीं समस्या।

निस्तारण करने के निर्देश दिये गए
उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष रूप से करें। जिससे वादी एवं प्रतिवादी दोनों पक्ष संतुष्ट रहे। इस दौरान डीएम ने थाना समाधान दिवस के रजिस्ट्रर में दर्ज शिकायतों के निस्तारण आख्या की समीक्षा की। पूर्व से लम्बित सभी प्रकणों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: समाधान दिवस पर 98 शिकायतों में सिर्फ 13 का ही हुआ मौके पर निस्तारण

संबंधित समाचार