ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने को लेकर उत्साहित हैं करीना कपूर, जानिए क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने को लेकर उत्साहित है। करीना कपूर , सुजॉय घोष के ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के अडॉप्टेशन के साथ अपना ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है। जयदीप अहलावत-विजय वर्मा के साथ काम करने का मेरा अब तक का बेस्ट डिसीजन  जापानी लेखक कीगो …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने को लेकर उत्साहित है। करीना कपूर , सुजॉय घोष के ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के अडॉप्टेशन के साथ अपना ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है।

जयदीप अहलावत-विजय वर्मा के साथ काम करने का मेरा अब तक का बेस्ट डिसीजन 
जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो की ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के अडॉप्टेशन के साथ करीना अपना पहला स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट करने जा रहीं हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि “जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम करने का मेरा अब तक का बेस्ट डिसीजन रहा है। एक्टिंग के मामले में मैंने इन दोनों से बहुत कुछ सीखा है। ये रियल एक्टर्स हैं और मुझे बहुत खुशी है कि ऐसे रियल एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला है। आज के दिनों में ओटीटी बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है।

ओटीटी बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया
करीना कपूर ने कहा, “आज के दिनों में ओटीटी बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। बड़ा से बड़ा कलाकार इस प्लेटफार्म का हिस्सा बनना चाहता है। मैं भी उन्हीं में से एक हूं, अच्छा लगता है कि अब हमारे कंटेंट सिर्फ देश भर में नहीं, दुनिया भर में देखा जा रहा हैं। बदलाव जरूर आया है लेकिन अच्छे के लिए।”

रिया के साथ काम करने पर करीना कपूर ने क्या कहा?
आपको बता दें कि वर्ष 2018 में प्रदर्शित रिया कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर ने काम किया था। इस फिल्म में करीना के अलावा स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। करीना कपूर एक बार फिर से रिया कपूर के साथ काम करने जा रही है। करीना कपूर ने कहा, “रिया के साथ फिर से काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। यह फिल्म पूरी तरह से महिला प्रधान होगी। मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है, वो सच में बहुत मजेदार है। फिल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मेरे अलावा दो और अभिनेत्री नजर आएंगी। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोल सकती क्योंकि रिया जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगी। यह फिल्म पावरफुल महिलाओं के बारे में है। हम इस फिल्म की शूटिंग भी इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में स्टार्ट करेंगे।”

ये भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने बॉडी पर लगाया चांदी का वर्क, यूजर्स बोले- काजू की कतली

 

संबंधित समाचार