बहराइच: तालाब में मिला दो मासूम बच्चियों का शव, मचा हड़कंप, आखिर कौन हैं हत्यारा
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में गडरियन पुरवा गांव के पास तालाब में कुछ घंटों के अंतराल में दो मासूम बच्चियों के शव मिले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक शव को दफना दिया। कुछ घंटे बाद पुनः एक नवजात बच्ची का शव मिला। इस पर डीएम के निर्देशन में दफनाए गए शव को खोदकर …
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में गडरियन पुरवा गांव के पास तालाब में कुछ घंटों के अंतराल में दो मासूम बच्चियों के शव मिले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक शव को दफना दिया। कुछ घंटे बाद पुनः एक नवजात बच्ची का शव मिला। इस पर डीएम के निर्देशन में दफनाए गए शव को खोदकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के ग्राम कल्पीपारा के गडरियनपुरवा गांव में तालाब बहता है। शनिवार सुबह एक पांच वर्षीय मासूम बालिका का शव दिखा। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से दफना दिया। देर शाम को उसी स्थान पर एक नवजात बालिका का शव मिला। इससे गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया।
साथ ही थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराया गया। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट को जानकारी दी गई। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जमीन में दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया।
इसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव कहां से आए और मृतक किसके बच्चे हैं। अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय कुमार द्विवेदी का कहना है कि शव सभी अज्ञात हैं। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आखिर कौन हैं हत्यारे
दरगाह क्षेत्र में घंटों अंतराल के बाद तालाब में मिले मासूम बच्चियों के शव पुलिस पर सवाल खड़े रहे हैं। साथ ही इन बच्चों की हत्या भी लग रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मासूम की हत्या करने वाले कौन हो सकते हैं।
बीते हफ्ते पकड़ा गया था बच्चा चोर
बीते हफ्ते कोतवाली नगर कानूनगो पुरा चौकी की पुलिस ने बच्चा चोर को पकड़ा था। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। ऐसे में बच्चा चोर गिरोह पर भी आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें-बाराबंकी: ढाई महीने पहले लापता हुए व्यक्ति का तालाब में मिला शव
