मुरादाबाद : अग्निकांड मामले में प्रियंका गांधी का संदेश लेकर मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी
मुरादाबाद। शहर के असालतपुरा में हुए अग्निकांड में 3 बच्चों और 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत का मंजर शहरवासी भुला नहीं पा रहे हैं। हर शख्स इस भयानक मंजर पर अफसोस जाहिर कर रहा है तो वहीं राजनीतिक लोग भी मृतकों के परिजनों के दुख में शामिल हो रहे हैं। रविवार को कांग्रेस के जिला …
मुरादाबाद। शहर के असालतपुरा में हुए अग्निकांड में 3 बच्चों और 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत का मंजर शहरवासी भुला नहीं पा रहे हैं। हर शख्स इस भयानक मंजर पर अफसोस जाहिर कर रहा है तो वहीं राजनीतिक लोग भी मृतकों के परिजनों के दुख में शामिल हो रहे हैं। रविवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा अन्य कांग्रेसियों के साथ अग्निकांड में अग्निकांड में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे।
कांग्रेसियों ने अपनी पत्नी और बच्चों को खो देने वाले अयाज कुरेशी के नाम प्रियंका गांधी का संदेश दिया। उस संदेश में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि वह इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती हैं। वही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा ने बताया कि महासचिव प्रियंका गांधी ने आश्वासन दिया है कि वह मृतकों के परिजनों से मिलने आएंगी और वह सरकार से मुआवजे की मांग भी करेंगी।
महानगर अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हम लोग भी जिलाधिकारी से मुलाकात कर हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाएंगे। इस मौके पर उनके साथ फैजान कुरैशी, राजेंद्र वाल्मीकि व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असद मलाई सहित अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: आयोग की अनुमति से होगा मतदान कार्य में लगे अधिकारियों का तबादला
