बहराइच: डीएम ने सीएचसी में मारा छापा, बाल रोग विशेषज्ञ समेत दो डॉक्टर मिले अनुपस्थित
बहराइच। जिलाधिकारी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सीएचसी पयागपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ समेत दो चिकित्सक समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर मिले। जिस पर डीएम ने महिला चिकित्सक समेत दो का निलंबन करने का निर्देश सीएमओ को दिया। जबकि अन्य का वेतन रोकने का निर्देश …
बहराइच। जिलाधिकारी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सीएचसी पयागपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ समेत दो चिकित्सक समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर मिले। जिस पर डीएम ने महिला चिकित्सक समेत दो का निलंबन करने का निर्देश सीएमओ को दिया। जबकि अन्य का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में लंबे अरसे से कई चिकित्सक गैर हाजिर चल रहे हैं। शिकायत के बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो रही हैं। अभी दो दिन पूर्व विधायक ने भी अस्पताल पहुंचकर जांच की तो कई चिकित्सक गायब मिले। इसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने रविवार को सीएचसी में छापेमारी की। डीएम के छापा में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अतुल मिश्रा, महिला चिकित्सक डॉक्टर श्वेता यादव के अलावा अन्य कर्मी नदारद मिले। इस पर डीएम नाराज हो गए।
उन्होंने दोनों चिकित्सकों को निलंबित करने के निर्देश सीएमओ डॉ सतीश सिंह को दिया। साथ ही अन्य कर्मी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम के मुताबिक दोनों चिकित्सक काफी समय से गायब हैं। जिस पर कार्यवाई की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश सिंह ने बताया कि गैर हाजिर चिकित्सकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर विकास वर्मा, एसडीएम दिनेश कुमार, तहसीदर समेत अन्य शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मंत्री के आगमन से पहले जागा स्वास्थ्य विभाग, चार साल बाद खुला सीएचसी के ओटी का ताला
