लखनऊ : दरवाजा खोलने गई महिला को हेलमेट से पीटा
लखनऊ । मानकनगर क्षेत्र में पड़ोसियों के उपद्रव से उस वक्त हाहाकार मच गया। जब शराब ने नशे में पड़ोसी एक घर का दरवाजा खटखटाने लगे। इस दरवाजा खोलने गई महिला पर उपद्रवियों ने हेलमेट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद महिला ने पड़ोसियों के खिलाफ मानकनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा …
लखनऊ । मानकनगर क्षेत्र में पड़ोसियों के उपद्रव से उस वक्त हाहाकार मच गया। जब शराब ने नशे में पड़ोसी एक घर का दरवाजा खटखटाने लगे। इस दरवाजा खोलने गई महिला पर उपद्रवियों ने हेलमेट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद महिला ने पड़ोसियों के खिलाफ मानकनगर कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
मानकनगर थानाक्षेत्र के बहादुरखेड़ा, सिंगारनगर निवासी नरेंद्र कुमार पांडे के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 12:15 बजे पड़ोसी संदीप पाल अपने साथी के साथ शराब के नशे में उनके घर के पास पहुंचा। इसके बाद पड़ोसी गाली-गलौज कर उनके घर का दरवाजा तेजी से खटखटाने लगा।
इसके बाद पीड़ित व उनकी पत्नी घर का मुख्यगेट खोलने पहुंची। आरोप है कि जैसे ही दरवाजा खुला तो पड़ोसी ने हेलमेट से उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। इस हमले से उनकी पत्नी लहूलुहान हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने उसे भी पीट दिया। इससे वहां चीख-पुकार मच गई।
जब तक स्थानीय लोग उपद्रवियों को दबोच पाते तब तक हमलवार पीड़ित परिवार को धमकाते हुए वहां से भाग निकले। इस सम्बन्ध में मानकनगर कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई। पुलिस ने एक नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : समोसे के पैसे मांगने पर महिला को पीटा, तान दी पिस्टल
