आज का राशिफल: 03 जून 2020
मेष- आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृष- आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा …
मेष- आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष- आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त करेंगे।
मिथुन- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।
कर्क- आज आप पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।
सिंह- आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।
कन्या- आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी तनावग्रस्त हो सकते हैं।
तुला- आज व्यापारियों को लाभ होने की संभावनाएं हैं। निवेश करने के लिए शुभ है। अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।
धनु- आज आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।
मकर- आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी संग आनंद देगा।
कुंभ- यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।
मीन- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए सतर्कता बरतें। दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।
