आज का राशिफल। 29 अगस्त, 2022
मेष पुराना उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। कोई कठिन कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी से ईर्ष्या व द्वेष न करें। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप चुस्ती-फुर्ती से अपने काम करेंगे। वृष अपने प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन शुभ है। अपनी कार्यक्षमता पर …
मेष
पुराना उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। कोई कठिन कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी से ईर्ष्या व द्वेष न करें। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप चुस्ती-फुर्ती से अपने काम करेंगे।
वृष
अपने प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन शुभ है। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास करें। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में धन लाभ मिलेगा। नव विवाहित लोग हनीमून के लिए जा सकते हैं।
मिथुन
दांपत्य संबंधों में अनबन हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे बढ़ने से मन अप्रसन्न रहेगा। सरकारी कार्यों में रुकावटें होने की सम्भावना है। सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें। युवा अपनी पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे।
कर्क
कानूनी मामलों में आपको विजय मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। करियर में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं।
सिंह
अपने खर्चों में कटौती करें वरना बजट गड़बड़ा सकता है। संतान के व्यवहार से थोड़ा आहत हो सकते हैं। साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। बाहर का भोजन करने से पाचन खराब हो सकता है।
कन्या
कारोबार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च करेंगे। मित्रों की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा। पुराने निवेश के माध्यम से धन लाभ होगा। युवा जातक प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं।
तुला
अनैतिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। तात्कालिक निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। बिना मांगे किसी को राय देने से अपमान हो सकता है।
वृश्चिक
सीनियर्स आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे। शेयर मार्केट से धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लोग आपसे परामर्श लेना पसन्द करेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है।
धनु
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। रिश्तों में मधुरता का आनन्द लेंगे। कारोबार में बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। पड़ोसियों के साथ विवाद शांत होंगे।
मकर
शोधकार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मतभेदों का निवारण हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिये दिन शुभ है। दांपत्य संबंधों में थोड़ी उठा-पठक हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि कम होने की संभावना है।
कुंभ
आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आज नए कार्यों की शुरुआत न करें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है।
मीन
जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय का आनन्द उठाएंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। अपने खानपान की आदतों पर ध्यान दें। साझेदारी में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।
