पीलीभीत: बाइक नहीं मिली तो विवाहिता को मार डाला, पुलिस ने पति समेत तीन को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/दियोरियाकलां, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को फंदे से लटकाकर मार डाला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन से मिली तहरीर पर दहेज हत्या की …

पीलीभीत/दियोरियाकलां, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को फंदे से लटकाकर मार डाला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन से मिली तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

शाहजहांपुर जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज के रहने वाले धनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी मीनाक्षी देवी की दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के रामनगर जगतपुर गांव निवासी आनंद कुमार से जुलाई 2020 में हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया। कुछ समय तक सब ठीक चलता रहा। मगर, बाद में ससुराल वालों ने दहेज में बाइक की मांग रख दी। इसे दिलाने में असमर्थता जताने पर ससुरालिए बेटी का उत्पीड़न करने लगे। आए दिन मारपीट की जाती थी। कई बार बेटी ने फोन करके ससुरालियों की ओर से की जा रही प्रताड़ना को बताया।

29 अगस्त की सुबह छह बजे दामाद ने फोन कर बताया कि बेटी की तबीयत खराब हो गई है। उसकी हालत नाजुक है। इसके बाद कॉल कट गई। इस पर परिवार वाले जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने फंदा लगाकर बेटी की हत्या कर दी। कोतवाल रामसेवक सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पति आनंद कुमार, ससुर देवेन्द्र कुमार और सास सुशीला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: न्याय अभियान के सातवें दिन निकाला गया कैंडल मार्च

 

संबंधित समाचार