गजब हाल: लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस से नाशपाती, सेब और अनार चोरी, तलाश में जुटी जीआरपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस से नाशपाती, सेब और अनार चोरी कर लिए। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलालहटी बीनपुर सहारनपुर निवासी बबलू ने जीआरपी थाना सहारनपुर को दी तहरीर में कहा कि वह बीती छह अगस्त को लालकुआं रेलवे स्टेशन से सहारनपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस से नाशपाती, सेब और अनार चोरी कर लिए। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलालहटी बीनपुर सहारनपुर निवासी बबलू ने जीआरपी थाना सहारनपुर को दी तहरीर में कहा कि वह बीती छह अगस्त को लालकुआं रेलवे स्टेशन से सहारनपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस में बैठा था। ट्रेन काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और जैसे ही आगे बढ़ी तभी ट्रेन में शोर हुआ। इससे बबलू की आंख खुल गई। देखा तो पास रखा उसका लाल रंग का पिट्ठू बैग गायब था।

पीड़ित ने बताया कि बैग में सोने की एक अंगूठी, प्लास्टिक के काले जूते, एक छाता, थरमस दवाएं, सेब, अनार, नाशपाती और च्यवनप्राश का डिब्बा था। सहारनपुर जीआरपी में दर्ज केस जीआरपी काठगोदाम ने अपने थाने में दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका