बहराइच: नगर पंचायत कर्मचारियों ने गुपचुप तरीके से बेच दिया 15 लाख का कबाड़, डीएम ने दिए जांच के आदेश
बहराइच। नगर पंचायत रिसिया में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। हालात यह हैं कि नगर पंचायत के मनबढ़ अधिकारी और बेलगाम कर्मचारी, चेयरमैन की शह पाकर बिना विधिक कार्यवाही किए ही कार्यों को अंजाम देकर लाखों का वारा न्यारा करने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामले का खुलासा करते हुए पूर्व चेयरमैन ने शिकायती …
बहराइच। नगर पंचायत रिसिया में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। हालात यह हैं कि नगर पंचायत के मनबढ़ अधिकारी और बेलगाम कर्मचारी, चेयरमैन की शह पाकर बिना विधिक कार्यवाही किए ही कार्यों को अंजाम देकर लाखों का वारा न्यारा करने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामले का खुलासा करते हुए पूर्व चेयरमैन ने शिकायती पत्र डीएम को सौंपा है। जिस पर डीएम ने मामले में समिति गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
नगर पंचायत रिसिया में करीब बीस वर्ष से एकत्र सोलर बैट्री, लाइट का सामान, कूड़ादान, ठेलिया, इलेक्ट्रिक स्क्रैप, सोलर पैनल, सोडियम लाइट, एलईडी लाइट, क्लैम्प सहित अन्य कबाड़ जिसकी अनुमानित कीमत करीब पन्द्रह लाख रूपए है। जिसे नगर पंचायत अध्यक्ष और कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किये गोपनीय ढंग से चेहतों को बेच दिया।
इस दौरान जब पिकअप से कबाड़ को ले जाया जा रहा था तो स्थानीय लोगों ने रोक कर पूछताछ की तो वह फरार हो गया। पूर्व चेयरमैन राजेश निगम ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मामले का खुलासा होने पर नगर पंचायत की ओर से अवैध रूप से बैक डेट में टेंडर प्रक्रिया कराने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार से भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।इस बारे में नगर पंचायत के ईओ सूर्यकांत को मोबाइल नं 9451515341 पर फोन कर मामले के सम्बन्ध में नगर पंचायत का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गोसाईगंज नगर पंचायत में शिविर लगाकर बिजली विभाग ने की दो लाख की वसूली
