बरेली: सर्राफ पर दबंग ने चलाई गोली, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दुकान बंद कर घर आ रहे सर्राफ को अकेला देख दबंग ने उससे 20 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर दबंग ने सर्राफ पर तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूकने से सर्राफ की जान बच सकी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

अमृत विचार, बरेली। दुकान बंद कर घर आ रहे सर्राफ को अकेला देख दबंग ने उससे 20 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर दबंग ने सर्राफ पर तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूकने से सर्राफ की जान बच सकी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

किला के बड़ी बमनपुरी निवासी सर्राफ मयंक रस्तोगी का आरोप है कि 26 अगस्त की रात 9 बजे के लगभग वो अपनी दुकान बंद करके हाथी वाला मंदिर साहूकारा पर पहुंचे थे। इसी बीच सामने से वहीं का रहने वाला पीयूष शंखधार अपने हाथ में तमंचा लेकर आया और उनसे 20 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगने लगा। मना करने पर उसने मयंक रस्तोगी के साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूकने पर मयंक रस्तोगी की जान बच सकी। जिसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लेकिन इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: बच्चा चोर की अफवाह, लोगों ने दहशत से बच्चों को स्कूल भेजना किया बंद

संबंधित समाचार