आज का राशिफल। 30 अगस्त, 2022
मेष आज आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाए रखें। बच्चों की जिद्द और हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वृष आज आप मनोरंजन को काफी महत्व देने …
मेष
आज आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाए रखें। बच्चों की जिद्द और हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
वृष
आज आप मनोरंजन को काफी महत्व देने वाले हैं। स्पोर्ट्स में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। कमीशन संबंधित कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा।
मिथुन
आज अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मन अप्रसन्न हो सकता है। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। नई भूमि-सम्पत्ति खरीद सकते हैं।
कर्क
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह
आज रियल स्टेट संबंधित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्या का समाधान होगा। उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे। आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी।
कन्या
आज व्यवसाय को लेकर आप उधार ले सकते हैं। मेहनत का उत्तम फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी।
तुला
आज आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें। आज कुछ कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। बवासीर के रोगियों को अपनी सेहत व खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिक
आज परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर संबंधित अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आपको उन्नति के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठायें। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क विकसित होंगे।
धनु
आज लंबित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करने में परेशानी होगी। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। आज बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे।
मकर
आज धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असंतुष्ट रहेंगे। महिलाओं को आज कुछ थकान महसूस होगी। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।
कुंभ
आज बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। हित शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिए। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे।
मीन
आज महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहेंगे। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।
