हरदोई: घर के बाहर खेल रहे बच्चे की फोड़ी आंख, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच एक किशोर ने उसकी आंख में लकड़ी मार दी। जिससे कि उसकी इस तरह ज़ख्मी हुई कि उसकी रोशनी ही चली गई। पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक बाप-बेटे के खिलाफ धारा 326 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी …

हरदोई। बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच एक किशोर ने उसकी आंख में लकड़ी मार दी। जिससे कि उसकी इस तरह ज़ख्मी हुई कि उसकी रोशनी ही चली गई। पुलिस ने दी गई तहरीर के मुताबिक बाप-बेटे के खिलाफ धारा 326 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताते हैं कि टड़ियावां थाने के गुरुदयाल पुरवा मजरा जपरा निवासी अमन कुमार पुत्र रस्तोगी का 6 वर्षीय पुत्र अमर वर्मा 5 जून को घर के बाहर खेल रहा था। उसी बीच वहीं पर समर्पित पुत्र अखिलेश वर्मा ने भी खड़ा हुआ था। समर्पित ने अमर की आंख में लकड़ी मार दी। जिससे वह ज़ख्मी हो गया।

अमन का कहना है कि वह पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन उसकी सुनी नहीं गई। इसके बाद वह अपने बेटे का इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटकता रहा।अमन कुमार ने सीओ हरियावां परशुराम सिंह से अपनी आपबीती सुनाई।

सीओ हरियावां के आदेश पर समर्पित पुत्र अखिलेश वर्मा और उसके पिता अखिलेश वर्मा पुत्र रामकुमार के खिलाफ धारा 326/504/506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-मूक बधिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आंखें भी फोड़ीं

संबंधित समाचार