उत्तराखंड: अगले तीन दिन भारी बारिश से राहत के आसार, कहीं-कहीं हो सकती है हल्की बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। रविवार और सोमवार को मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश ने तबाही मचाई थी। देहरादून में काठबंगला क्षेत्र में एक मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक दस दिन का बच्चा भी शामिल था। बागेश्वर, चमोली, टिहरी, चंपावत, नैनीताल समेत मैदानी जिलों …

देहरादून, अमृत विचार। रविवार और सोमवार को मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश ने तबाही मचाई थी। देहरादून में काठबंगला क्षेत्र में एक मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक दस दिन का बच्चा भी शामिल था। बागेश्वर, चमोली, टिहरी, चंपावत, नैनीताल समेत मैदानी जिलों में भी बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया।

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मंगलवार को गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में एक से दो दौर हल्की से मध्यम बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। हालांकि भारी से भारी बारिश से आने वाले तीन दिन तक राहत के आसार हैं।

इस दौरान कुछ मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज बारिश हो सकती है।

संबंधित समाचार