हल्द्वानी: महंगाई-बेरोजगारी पर चार सितंबर को दिल्ली में गरजेगी कांग्रेस, उत्तराखंड से शामिल होंगे 15 हजार कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस की केंद्र की मोदी सरकार को जगाने की तैयारी है। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चार सितंबर की तारीख और दिल्ली के रामलीला मैदान भी तय कर दिया है। ऐसे में हल्ला बोल रैली का सफल बनाने की तैयारियों में उत्तराखंड कांग्रेस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस की केंद्र की मोदी सरकार को जगाने की तैयारी है। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चार सितंबर की तारीख और दिल्ली के रामलीला मैदान भी तय कर दिया है। ऐसे में हल्ला बोल रैली का सफल बनाने की तैयारियों में उत्तराखंड कांग्रेस भी जुट गई है। अनुमान है कि रैली में उत्तराखंड से 10 से 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होंगे।

आज स्वराज आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एकजुट हुए। इस दौरान हल्ला बोल रैली में उत्तराखंड से पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियां देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। विपक्ष में रहते हुए बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद जनता को महंगाई के बोझ तले दबा दिया है। यह महंगाई पेट्रोल, डीजल तक ही सीमित नहीं है। आटा, दाल, चावल, दूध, दही की कीमतों में भी आग लगी है। करन माहरा ने कहा कि विधानसभा की नियुक्तियों और यूकेएसएसएससी पेपरलीक मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड भ्रष्टाचार का हब बन गया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती रहेगी।
वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड की भर्ती परीक्षाओं में बड़े स्तर पर घोटाला उजागर हुआ है। चाहे किसी के कार्यकाल में घोटाला हुआ हो राज्य सरकार को मामले की जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में सीबीआई से करानी चाहिए।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जब जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपील की है तब तब कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने पूरी तैयारी के साथ आवाज बुलंद की है। इस बार भी हल्ला बोल रैली के माध्यम से मोदी सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। उम्मीद है कि 10 से 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में प्रतिभाग करेंगे।

संबंधित समाचार