पीलीभीत: अब रसीद बन गई थोड़ा रुपया और दे दो… प्रधान का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की तरफ से यूपी में फैले भ्रष्टाचार और अपराध को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाया गया है वहीं सरकारी कर्मचारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक सरकार की इस नीति को बट्टा लगा रहे हैं। मंगलवार को ललौड़ीखेड़ा ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान का वीडियो सुर्खियों …

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की तरफ से यूपी में फैले भ्रष्टाचार और अपराध को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाया गया है वहीं सरकारी कर्मचारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक सरकार की इस नीति को बट्टा लगा रहे हैं। मंगलवार को ललौड़ीखेड़ा ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान का वीडियो सुर्खियों में रहा। जिसमें प्रधान जी आवास और खलिहानों के पट्टे के एवज में रिश्वत मांगते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं पीड़ित दिए हुए पैसे को वापस करने की मांग कर रही है।

ललौड़ीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम सैजना के प्रधान निर्दोष गंगवार का मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वे घर के अंदर तख्त पर बैठे नजर आ रहे हैं। पीड़ित महिला ग्राम प्रधान से कह रही है कि 10 हजार हमारे लौटा दो और संजीव का नाम काट दो। जिस पर प्रधान जी कहते हैं कि अब नाम कैसे कट जाएगा। महिला- नाम कट जाएगा, जो स्कूल में आ रहे हैं उनके पास खुद चले जाएंगे।

उधर, पीड़ित पुत्र कहता है कि चाचा पता है कि पापा की तबियत ठीक न है और हमने भी ब्याह शादी की है। महिला- बहू का माल डालकर तुम्हे पैसे दिए हैं। प्रधान- अब बाकि पैसे का तो इंतजाम करना पड़ेगा। महिला- जो तुम्हे 50 हजार दे दे उसके नाम पर करवा दो। प्रधान- हमारी गलती हुई, अब हम भुगतेंगे। महिला- हमे जगह न चाहिए। प्रधान- अब रसीद बन गई, उल्टी बाते करते हो, थोड़ा रुपया और दे दो। पीड़ित पुत्र- पापा की तबियत खराब न होती तो और पैसा दे देते।

मामले से किनारा करते नजर आए प्रधान जी
वायरल वीडियो के बारे में जब सैजना ग्राम प्रधान निर्दोष गंगवार से बात की तो मामले से अनभिज्ञता जताते नजर आए। यह कह कर फोन काट दिया कि अभी कहीं बैठे हैं। फिलहाल, इस रिश्वत मांगने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर खासा चर्चित रहा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: सूरजपाल की मौत का रहस्य बरकरार, विसरा सुरक्षित

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता