रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों ने लिया सामूहिक अवकाश, स्कूल में लगा ताला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। प्राथमिक स्कूल के पांच शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश ले लिया। अधिकारियों ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। जिसके कारण स्कूल में ताला लटकता रहा और बच्चे स्कूल आकर वापस लौट गए। मामला जगतपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ टिकरिया का है। इस स्कूल में कुल अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रधानाध्यापक …

रायबरेली। प्राथमिक स्कूल के पांच शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश ले लिया। अधिकारियों ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। जिसके कारण स्कूल में ताला लटकता रहा और बच्चे स्कूल आकर वापस लौट गए। मामला जगतपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ टिकरिया का है। इस स्कूल में कुल अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रधानाध्यापक रीना गौतम, सहायक अध्यापक रेनू, शिक्षामित्र आरती सिंह व कुसुम और सहायक अध्यापक रुपेश पाल को शिक्षण व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रधानाध्यापक तीन दिन से मेडिकल अवकाश पर हैं। शेष शिक्षक भी एक-एक दिन का अवकाश लेकर घर बैठ गए। अधिकारियों ने स्कूल खोलने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि मंगलवार को स्कूल में ताला लटकता रहा।सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहे , फिर वापस लौट गए। सूचना मिलते पर खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया।

खंड विकास अधिकारी विद्यालय पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी हरकत में आए, और इन्होंने रोझइया उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक शिवकुमार को विद्यालय भेजकर स्कूल खोलवाया। बीईओ सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार को महिलाओं का व्रत होने के कारण महिलाएं विद्यालय नहीं आई है। जबकि चार्ज पर रहे सहायक अध्यापक ने भी अवकाश ले लिया है। जिसके चलते विद्यालय में कोई शिक्षक नहीं पहुंचा था।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: अवकाश के दिन भी खुले रहें पोस्टआफिस, रक्षाबंधन पर राखियां पहुंचाने के लिए हो रहा है काम

संबंधित समाचार