हरदोई: पति ने गन्ने के खेत से निकाला पत्नी का शव, पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पति ने पत्नी की हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। उसके बाद घर वापस जाने के बाद दोबारा वापस लौटा और खुद ही शव को खेत से खींच कर बाहर निकाला और उसे घर उठा लाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। …

हरदोई। पति ने पत्नी की हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। उसके बाद घर वापस जाने के बाद दोबारा वापस लौटा और खुद ही शव को खेत से खींच कर बाहर निकाला और उसे घर उठा लाया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

बताते हैं कि पिहानी कोतवाली के गुलरहा मजरा सरावर निवासी रामनिवास मंगलवार को अपनी 40 वर्षीय पत्नी मुनीशा के साथ घर से लगभग आठ सौ मीटर दूर राजाराम के खेत में अपने बैल बांधने गया था। दोपहर के लगभग 12 बजे अकेले वापस लौटा। घर पहुंच कर उसने बच्चों को बताया कि कही कोई उनकी मां को मार न डाले। इसके बाद रामनिवास खुद गया और गन्ने के खेत से शव को बाहर निकाल कर उसे उठा कर घर पहुंचा।

इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मुनीशा की नाक, आंख और सिर में चोंट के निशान देखे गए। पुलिस ने पति रामनिवास को हिरासत में ले लिया है। इस बारे में एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया है कि रामनिवास ने जिस तरह से अपने घर पहुंच कर बच्चों को जो बताया, उससे लगता है कि इसमें उसका हाथ है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

एएसपी पश्चिमी ने बताया कि रामनिवास का किसी महिला से नाजायज़ रिश्ते थे, 6 महीने पहले वह उसे भगा ले गया था। हालांकि उसके कुछ दिनों बाद वापस भी लौट आया था। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-मध्यप्रदेश: खरगोन सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन हिरासत में

संबंधित समाचार