आज का राशिफल। 31 अगस्त, 2022
मेष आज व्यापार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। वृष आज जॉब में आपको इन्क्रीमेन्ट मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी सेहत का …
मेष
आज व्यापार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे।
वृष
आज जॉब में आपको इन्क्रीमेन्ट मिल सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जरूरतमन्द लोगों की आपको मदद करनी पड़ेगी।
मिथुन
आज अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे। भावनात्मक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। घनिष्ठ मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों के व्यवहार पर गर्व होगा।
कर्क
आज सहकर्मी आपसे कुछ असन्तुष्ट रहेंगे। भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। नजदीकी लोग आपसे शत्रुवत व्यवहार रख सकते हैं। अपने अधिकारों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
सिंह
आज सोशल मीडिया पर आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति समर्पित रहेंगे। परोपकार में आप रुचि लेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
कन्या
आज दूसरों के कार्यों में अपना मत न रखें। खांसी और बुखार की समस्या हो सकती है। चापलूस लोगों से आपको नुकसान हो सकता है। नियमों के पालन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।
तुला
आज साझेदारी वाले व्यवसाय में सावधानी बरतनी बेहद आवश्यक है। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का निवारण हो सकता है। किसी मित्र के यहां से निमन्त्रण प्राप्त होगा। शोध कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा।
वृश्चिक
आज आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको डिस्टर्ब कर सकते हैं। नये कार्यों को शुरू करना उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पैरों में चोट लग सकती है। ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ेगा।
धनु
आज बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। सरकारी कार्यों की रुकावट दूर होगी। परिवार में अपने दायित्व के प्रति निष्ठावान रहेंगे। युवाओं को करियर की परेशानियों का समाधान मिल सकता है।
मकर
आज अटकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। सामाजिक क्रियाकलापों में आप भाग लेंगे।
कुंभ
आज आप एक साथ कई काम करना पसन्द करेंगे। पिछले काफी समय से चल रही उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों में सुधार होगा। हास्य-व्यंग्य में आप काफी रुचि लेंगे। मनोरञ्जन का भरपूर आनन्द लेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मीन
आज आकस्मिक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। लोग आपको स्वार्थी समझ सकते हैं। कब्ज और गैस के कारण आपकी दिनचर्या खराब हो सकती है। बाहर का गरिष्ठ व डिब्बाबंद भोजन न करें। पुरानी बीमारियां दोबारा उभर के आने की आशंका है।
