सुल्तानपुर: गाजे-बाजे के साथ पंडालों में स्थापित हुए गणपति, विधि विधान से की गई नेत्र प्राण प्रतिष्ठा
सुल्तानपुर। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को गाजे-बाजे व जुलूस के साथ गणेश प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित कर दी गईं। गणेश चतुर्थी के दिनत पंडालों में स्थापित विघ्नहर्ता का विधि विधान से नेत्र पूजन किया गया। अब अगले 14 दिनों तक इन पंडालों में पूजा पाठ की धूम रहेगी। साथ ही …
सुल्तानपुर। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को गाजे-बाजे व जुलूस के साथ गणेश प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित कर दी गईं। गणेश चतुर्थी के दिनत पंडालों में स्थापित विघ्नहर्ता का विधि विधान से नेत्र पूजन किया गया। अब अगले 14 दिनों तक इन पंडालों में पूजा पाठ की धूम रहेगी। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने घरों में भी गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना कर स्तुति शुरू कर दिए है।
गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सजी गणेश प्रतिमाओं को गाजे-बाजे व …गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचाया। शहर के ठठेरी बाजार, चौक घंटाघर, स्टेशन रोड, रुहट्ठा गली, पारकींसगंज, मेजरगंज, पुरानी बाजार, पल्टनबाजार, राहुल चौराहा, नवीपुर, लखनऊ नाका, पंचरास्ता व ग्रामीण इलाके के कादीपुर, लंभुआ, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, चांदा, अमहट, कुड़वार, बंधुआकलां, समेत विभिन्न स्थानों पर 200 से अधिक मूर्तियों की स्थापना कराई गई।
बुधवार को विधि विधान से पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं की नेत्र पूजन किया गया। यहां पर अब सुबह शाम होने वाली आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। दिन भर गणपति बप्पा मोरया के धून गुंजायमान रहेगा। पंडालों को आकर्षक साज सज्जा की गई है। लाल बाग के राजा की तर्ज पर डीएम आवास के सामने मॉल में बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है। जहां दर्शन को लोग पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें-बरेली: घर-घर गूंजा गणपति बप्पा मोरया… देखिए तस्वीरें
