बेअदबी,असहिष्णुता की घटनाएं राज्य में सांप्रदायिक शांति के लिए खतरा: परगट सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालंधर। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने राज्य के तरनतारन जिले में चर्च पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि बेअदबी और असहिष्णुता की ऐसी घटनाएं राज्य में सांप्रदायिक शांति के लिए खतरा हैं। सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि बदमाशों द्वारा चर्च में तोड़फोड़ अत्यंत निंदनीय है। बेअदबी …

जालंधर। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने राज्य के तरनतारन जिले में चर्च पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि बेअदबी और असहिष्णुता की ऐसी घटनाएं राज्य में सांप्रदायिक शांति के लिए खतरा हैं। सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि बदमाशों द्वारा चर्च में तोड़फोड़ अत्यंत निंदनीय है। बेअदबी और असहिष्णुता की ऐसी घटनाएं राज्य में सांप्रदायिक शांति के लिए खतरा हैं। हमले के पीछे देश के कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पंजाब के तरनतारन जिले में कुछ लोगों के एक समूह ने मंगलवार की रात पट्टी के गांव ठकरपुर के एक चर्च में कथित तौर पर जबरदस्ती घुसकर ईसा और मरियम की मूर्ति को तोड़ दिया और पादरी की कार में भी आग लगा दी।

ये भी पढ़ें- कोविड से पहले के ‘मोदी स्लोडाउन’ से पार पाने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है: कांग्रेस

 

 

 

 

संबंधित समाचार