हल्द्वानी: कुमाऊं के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत आरोही संस्था को मिला CSR सम्मान 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत कुमाऊं की सुदूर पहाड़ियों में कार्यरत संस्था आरोही को मिला CSR सम्मान से नवाजा गया है। गुरुग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में आरोही संस्था के अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज तिवारी एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक कविकुमार ने फाउंडर एवं एडिटर इन चीफ इंडिया टीवी के रजत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम के अंतर्गत कुमाऊं की सुदूर पहाड़ियों में कार्यरत संस्था आरोही को मिला CSR सम्मान से नवाजा गया है। गुरुग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में आरोही संस्था के अधिशासी निदेशक डॉ. पंकज तिवारी एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक कविकुमार ने फाउंडर एवं एडिटर इन चीफ इंडिया टीवी के रजत शर्मा के हाथों सम्मान प्राप्त किया।

सीएसआर अवार्ड्स समारोह में भारत की लगभग 200 संस्थाएं नामांकित हुई थी जिसमें मानकों के आधार पर आरोही संस्था को टॉप 20 के लिए उत्तराखंड से चुना गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रांड honchos के द्वारा बहुत ही गहन एवं परीक्षण के आधार पर किया गया। कार्यक्रम में लगभग तीन सौ हस्तियों ने प्रतिभाग किया जिसमें विभिन्न सीएसआर के प्रमुख, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी भी उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने वाले संस्थानों द्वारा भी अपने कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेके टायर्स, एसएसएफ, आइवीएम, आदित्य बिरला ग्रुप, एसबीआई फाउंडेशन सहित तमाम नामी कंपनियां मौजूद रहीं। उत्तराखंड से केवल आरोही संस्था ही इस सम्मान के लिए जगह बनाने में कामयाब हुई। आपको बताते चलें कि आरोही संस्था वर्ष 1991 से जनपद नैनीताल के सतोली-प्यूड़ा ग्राम में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा लगभग 360 ग्राम लाभान्वित हो रहे हैं।

संबंधित समाचार