पीलीभीत: गजरौला पुलिस ने की धरपकड़, अवैध असलहों के सौदागर को धर दबोचा
पीलीभीत/गजरौला, अमृत विचार। एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान गजरौला पुलिस ने अवैध असलहों के सौदागर को धर दबोचा। उसके कब्जे से बड़ी संख्या में असलहा बरामद किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि शासन से …
पीलीभीत/गजरौला, अमृत विचार। एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान गजरौला पुलिस ने अवैध असलहों के सौदागर को धर दबोचा। उसके कब्जे से बड़ी संख्या में असलहा बरामद किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि शासन से हुई सख्ती के बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध असलहों की बिक्री करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। इस क्रम में कई धंधेबाजों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में गजरौला इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी बीते कई दिनों से सुरागरसी में जुटे हुए थे।
इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अवैध शस्त्रों व कारतूसों की खरीद-फरोख्त का धंधा पनपने लगा है। इसके पीछे अपराधी मोहम्मद माजिद पुत्र अखलाक अहमद का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। उसके कब्जे से 05 तमंचे 315 बोर, 02 तमंचे 12 बोर, 06 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस 12 बोर यानि कुल 07 तमंचों व 10 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने हथियाए बीडीसी सदस्यों के प्रमाण पत्र
