हल्द्वानी: एक साल 10 माह बाद मुख्यमंत्री करेंगे रानीबाग पुल का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी के ऊपर डबल लेन पुल रानीबाग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि यह काम शुरुआती अनुबंध के हिसाब से 2022 अप्रैल में पूरा होना था। लेकिन कुछ वजहों से समय-सीमा बढ़ती चली गई। हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जोड़ने वाला रानीबाग पुल आखिरकारी अपने अस्तित्व में आ गया है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी के ऊपर डबल लेन पुल रानीबाग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि यह काम शुरुआती अनुबंध के हिसाब से 2022 अप्रैल में पूरा होना था। लेकिन कुछ वजहों से समय-सीमा बढ़ती चली गई। हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जोड़ने वाला रानीबाग पुल आखिरकारी अपने अस्तित्व में आ गया है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट संयुक्त रूप से शुक्रवार को इसका शुभारंभ करेंगे। पुल का काम पूरा हो चुका है। 15 अगस्त को पहले इस पुल की शुरुआत की जानी थी। लेकिन पुल का शुभारंभ किसी कारणवस पूरा नहीं हो पाया। लोड टेस्टिंग और थर्ड पार्टी के जरिए परीक्षण कराने को लेकर भी मामला काफी समय तक अटका रहा।

नवंबर 2020 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
रानीबाग के सिंगल लेन पुल के पुराना होने की वजह से लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी भवाली खंड ने बगल में डबल लेन पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। जिसे वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी मिली। नवंबर 2020 में काम की शुरुआत हुई। जिसको पूरा करने की अंतिम तिथि अप्रैल 2022 तक थी।

पुराना पुल भी बीते साल हो गया था ध्वस्त
अक्टूबर 2021 में आपदा के कारण पुराने पुल का संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गया था। जिस वजह से नए पुल का काम कुछ दिन रूकना पड़ा। जिस वजह से ठेकेदार का समय और बढ़ा दिया गया। पहले जून फिर जुलाई और बाद में अगस्त में डबल लेन पुल को चालू करने की बात कही गई। आखिरकार सितंबर की पहली तारिख को यह पुल शुरू होने जा रहा है।

 

संबंधित समाचार