अल्मोड़ा: युवाओं ने गोल्ज्यू दरबार में लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रदेश में रोजगार के नाम पर छले जा रहे बेरोजगार युवाओं ने बुधवार को गोल्ज्यू मंदिर चितई जाकर न्या की गुहार लगाई है। युवाओं ने न्याय देवता के दरबार में अर्जी लगाकर भ्रष्टाचार को कम करने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार को सदबुद्धि दिए जाने की गुहार लगाई है। …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रदेश में रोजगार के नाम पर छले जा रहे बेरोजगार युवाओं ने बुधवार को गोल्ज्यू मंदिर चितई जाकर न्या की गुहार लगाई है। युवाओं ने न्याय देवता के दरबार में अर्जी लगाकर भ्रष्टाचार को कम करने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार को सदबुद्धि दिए जाने की गुहार लगाई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से जिले के बेरोजगार युवक यूकेएसएसएससी परीक्षा में हुई धांधली और विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्ती मामले की सीबीआई जांच के लिए आंदोलन कर रहे हैं। बेरोजगारों ने अपनी मांग को लेकर पहले चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण अब बेरोजगार न्याय देवता के दरबार में पहुंचे और वहां जाकर न्याय की गुहार लगाई है। बेरोजगारों ने अपनी अर्जी में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने, रद्द की गई परीक्षाओं को अतिशीघ्र सम्पन्न कराए जाने, प्रतियोगी परीक्षाओं का कलैंडर जारी किए जाने घोटालों के कारण आयु सीमा पार कर चुके युवाओं को आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की है। न्याय देवता के दरबार पहुंचे बेरोजगारों में आशीष पंत, भाष्कर भौर्याल, कामेश कुमार, प्रेम कुमार, मनोज भट्ट, लीला देवी, ज्योति भट्ट आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार