संभल: आंख की जांच कराने आए मरीज की साइकिल चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। थाना नखासा क्षेत्र के गांव भदरौला निवासी महिपाल सिंह बुधवार को साइकिल पर सवार होकर जिला अस्पताल में अपनी आंख की दवा लेने आया था। साइकिल को अस्पताल परिसर में खड़ी कर डॉक्टर के पास आंख की जांच कराने चला गया। कुछ देर बाद जैसे ही वह लौटकर वापस आया। तो वहां …

संभल, अमृत विचार। थाना नखासा क्षेत्र के गांव भदरौला निवासी महिपाल सिंह बुधवार को साइकिल पर सवार होकर जिला अस्पताल में अपनी आंख की दवा लेने आया था। साइकिल को अस्पताल परिसर में खड़ी कर डॉक्टर के पास आंख की जांच कराने चला गया।

कुछ देर बाद जैसे ही वह लौटकर वापस आया। तो वहां से साइकिल गायब थी। साइकिल को मौके पर न देखकर उसके होश उड़ गए और उसने साइकिल को आसपास में काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। जबकि जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए और हर समय पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के साथ साथ अस्पताल में आना जाना रहता है। इसके बावजूद दिन के उजाले में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पेयजल समस्या समाधान के लिए महाप्रबंधक से मिले पार्षद

संबंधित समाचार