रोडवेज के चालक, परिचालक को मिलेगा 300-300 रुपये
लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने कोविड-19 को लेकर लाक डाउन के दौरान आपातकाल में ड्यूटी करने वाले रोडवेज कंडक्टरों व ड्राइवरों 300—300 रुपये खर्चा देने का निर्णय लिया है। निगम प्रशासन के इस निर्णय से रोडवेज कर्मियों में खुशी है। इससे रोडवेज के ऊपर करीब 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। …
लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन ने कोविड-19 को लेकर लाक डाउन के दौरान आपातकाल में ड्यूटी करने वाले रोडवेज कंडक्टरों व ड्राइवरों 300—300 रुपये खर्चा देने का निर्णय लिया है। निगम प्रशासन के इस निर्णय से रोडवेज कर्मियों में खुशी है। इससे रोडवेज के ऊपर करीब 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।
परिवहन निगम के एमडी डॉ राजशेखर ने लॉकडाउन अवधि में बसों का संचालन करने वाले चालक परिचालकों को इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंध में तय की गई धनराशि को देने के लिए प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिशा निर्देश भेज दिया गया है। जिसमें 31 मई की मध्यरात्रि से आपातकाल समाप्त माना जाएगा। इसके पूर्व लॉकडाउन में दौरान हर दिन की उपस्थिति के आधार पर वेतन के अलावा यह धनराशि दी जाएगी।
लखनऊ में दिया जायेगा सवा करोड़ रुपये
लखनऊ क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले चालक परिचालकों को अतिरिक्त व्यक्तिगत खर्चा के नाम पर करीब सवा करोड़ रुपये दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि संविदा व नियमित दोनों प्रकार के कर्मियों की सूची तैयार कराई जा रही है। जहां आठ जून के बाद यह धनराशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
