मथुरा: सीएम योगी के मंत्री की विधानसभा में हो रहा गौ कटान, पुलिस ने महिला समेत दो को किया गिरफ्तार
मथुरा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में जैसे ही आई वैसे ही उन्होंने पूरे प्रदेश के अवैध कट्टीघरों पर ताले लगवा दिए। खासकर धार्मिक नगरी में तो मांस की बिक्री तक पर पाबंदी लगा दी, लेकिन अभी भी कान्हा और मुख्यमंत्री की प्यारी गाय का कटान बंद नहीं हुआ है। …
मथुरा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में जैसे ही आई वैसे ही उन्होंने पूरे प्रदेश के अवैध कट्टीघरों पर ताले लगवा दिए। खासकर धार्मिक नगरी में तो मांस की बिक्री तक पर पाबंदी लगा दी, लेकिन अभी भी कान्हा और मुख्यमंत्री की प्यारी गाय का कटान बंद नहीं हुआ है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि गोविंद नगर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में बरामद हुआ गौमांस स्वंय साबित कर रहा है। खास बात तो यह है कि आरोपी ने जहां से गौ मांस खरीदा वह इलाका कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की विधानसभा में आता है।
बुधवार को गोविंद नगर थाने के एसआई चमन कुमार शर्मा को सूचना मिली कि मिलन तिराहा से 500 मीटर की दूरी पर स्थित अंगूरी बाटिका के पास गौमांस की बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही एसआई और थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से 43.300 ग्राम गौमांस बरामद किया। साथ ही नईम कुरैशी पुत्र लियाकत कुरैशी निवासी मौहल्ला मटिया गेट थाना गोविंद नगर समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है।
गोविंद नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में नईम ने बताया कि वह गौमांस को कोसीकलां से खरीदकर लाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 188 व 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि कोसीकलां कस्बा छाता विधानसभा क्षेत्र में आता है और यहां से विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण योगी सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: आखिर चढ़ ही गया 50 हजार का इनामी बदमाश हरिओम पुलिस के हत्थे
